खबर संसार हल्द्वानी.कॉलोनी के पार्क को बेचने का प्रयास विफल सिटी मजिस्ट्रेट ने डेवलपर और मालिक को किया नोटिस जारी. जी हा मामला केसर कॉलोनी फेस 2 हल्द्वानी का है कॉलोनी में पार्क की भूमि बेचने की कोशिश नाकाम, सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा नोटिस जारी!जी हा रेरा का मामला इन दिनों चल ही रहा है अगर रेरा का पालन करते कॉलोनी काटी जाती तो ये समस्या सामने नहीं आती. हल्द्वानी में अधिकांश कॉलोनी इसी तर्ज पर कटी है जिसमे मूल मालिक रजिस्ट्री करता है लेकिन पर्दे के पीछे असली मालिक डेवलपर होता है.
कॉलोनी के पार्क को बेचने का प्रयास, विफल सिटी मजिस्ट्रेट ने डेवलपर और मालिक को किया नोटिस जारी
आज दिनांक 21/08/2023 को केसर कॉलोनी फेस 2 हल्दवानी में चंदन भोजक एवं डेवलेपर् प्रदीप कर्नाटक द्वारा कॉलोनी विकसित करते वक़्त पार्क के लिए स्थल आरक्षित किया गया था उसे बेचने का प्रयास किया जा रहा है इसके संबंध में कॉलोनी वासियों द्वारा जिलाधिकारी महोदय को शिकायती पत्र दिए जाने के उपरांत सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया डेवलपर एवं भूस्वामी को पार्क की भूमि विक्रय ना किए जाने के संबंध में भू स्वामी को निर्देशित करते हुए नोटिस भी जारी किया गया है







