सोशल मीडिया पर Rakhi Sawant का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे एयरपोर्ट पर एक महिला चिल्लाते हुए बोलती हैं कि हिन्दू धर्म में क्या खराबी थी…जो तुमने इस्लाम कबूल कर लिया।
इस सवाल को सुनकर Rakhi का चेहरा उतर जाता है और वह थोड़ा सोचने के बाद बोलती हैं कि हिन्दू धर्म में कभी कोई खराबी नहीं थी…मैने मुस्लिम धर्म में शादी की थी, निकाह किया था आदिल से इसीलिए इस्लाम कबूल कर लेते हैं।
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फिलहाल कुछ दिनों से राखी पर आदिल ने कई सारे आरोप लगाए हैं। इसी वजह से राखी ने भी आदिल को लेकर कई सारे खुलासे किए हैं।
एयरपोर्ट पर Rakhi का हुआ जोरदार स्वागत
अब हाल ही में राखी उमराह करने के लिए मक्का गई थीं।उमराह करने के बाद राखी मुंबई वापस आ गई हैं और एयरपोर्ट पर उनका खास तरह से स्वागत हुआ है।राखी का उनके दोस्तों और फैंस से फूलों के साथ स्वागत किया.
‘राखी नहीं मुझे फातिमा बुलाओ’
वहीं जब राखी को देखकर पैपराजी उन्हें राखी -Rakhi बोलकर चिल्लाने लगे तो एक्ट्रेस ने कहा कि राखी नहीं, मुझे फातिमा बुलाओ।इसके बाद हर कोई उनको फातिमा कहकर बुलाने लगा।उमराह करने गई राखी सावंत ने मक्का से कई वीडियो शेयर किए थे।
राखी ने रोते हुए अपने कई वीडियो शेयर किए थे।जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। राखी ने धर्मांतरण प्रमाणपत्र न होने और नाम बदलने के आरोपों से भी इनकार किया। लेकिन उन्होंने दावा किया, “ये गलत बात है किसी ने सर्टिफिकेट रिजेक्ट नहीं किया। दुबई के सुलेमान भाई ने मेरा वीजा बनवाया है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



