खबर संसार हल्द्वानी शहर हल्द्वानी में विजन सोशल सोसायटी एवं विदित अक्षय विजन निधि लिमिटेड नाम से को- ऑपरेटिव सोसायटी का संचालन चल रहा था इस दौरान कई लोगों द्वारा उक्त कम्पनी में निवेश किये गये धनराशि के गबन की शिकायतें पुलिस को प्राप्त हुई।
Vedio भी देखे
इस क्रम में दि0 19/02/2023 को मोहन चन्द्र सती पुत्र स्व० गंगा दत्त सती निवासी आनन्दपुर गेबुआ कालाढूंगी द्वारा थाना कोतवाली हल्द्वानी पर तहरीर सूचना अंकित करायी कि विजन सोशल सोसायटी व विदित अक्षय विजन निधि लिमिटेड कम्पनी के निदेशकों द्वारा जनता को गुमराह कर विभिन्न योजनाओं धनराशि जमा करायी गयी व वर्ष 2022 में उक्त कम्पनी जनता द्वारा जमा की गयी धनराशि का गबन कर अपने कार्यालय बन्द कर फरार हो गये।
उक्त सूचना के आधार पर थाना हल्द्वानी पर मु0अ0सं० सं० 88 / 2023 धारा 420 भादवि पंजीकृत होकर विवेचना व0उ0नि० विजय मेहता कोतवाली हल्द्वानी के सुपुर्द की गयी उक्त कम्पनी व सोसायटी के विरूद्ध अन्य व्यक्तियों द्वारा भी थाना कोतवाली हल्द्वानी पर निम्न अभियोग पंजीकृत कराया गये।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
विवेचना से पाया कि अभियुक्त अरविन्द पन्त द्वारा अपने सहयोगी सन्तोष पन्त व आनन्द सिंह मेहरा के साथ उक्त सोसायटी का गठन किया गया एवं इनके द्वारा उपरोक्त कम्पनी / सोसायटी में लोगों को झांसा देकर निवेश कराया गया एवं इसके उपरान्त आम जनता की जमा पूंजी का गबन किया गया इस संबंध में मुकदमा एफआईआर न० 88/2023 में धारा 420 भादवि पंजीकृत हुआ।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त सोसायटी के निदेशकों द्वारा जनपद नैनीताल व अल्मोडा व बागेश्वर क्षेत्र में लगभग साढ़े तीन हजार व्यक्तियों से उपरोक्त कम्पनी / सोसायटी में लगभग सात करोड़ रुपये का निवेश कराया गया है इसके उपरान्त उनकी धनराशि वापस नही की गयी अभियोग में साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगणों के विरूद्ध धारा 409/120बी भादवि व 3 यूपी आई०डी० एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी एवं पर्याप्त साक्ष्य होने पर प्रहलाद नारायण मीणा (IPS). वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय के दिशा निर्देशानुसार हरबन्स सिंह एस.पी. सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धौनी सी०ओ० सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में हरेन्द्र चौधारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गयी टीम द्वारा अभियुक्त अरविन्द पन्त पुत्र नारायण दत्त पन्त निवासी सोल्जर्स कालोनी हल्द्वानी जनपद नैनीताल के सम्भावित ठिकानों में लगातार दबिश दी जा रही थी जो काफी समय से लगातार फरार चल रहा था अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा दि० 14/09/2023 को सोल्जर्स कालोनी हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया अन्य निदेशकों / अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
