HomeNationalजम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कर रहे थे दो आतंकी,...

जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कर रहे थे दो आतंकी, ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एक और मुठभेड़ हुई। यहां सेना और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया। भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में कुमकारी हैखामा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया।

गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात दो आतंकियों ने पाकिस्तानी सीमा से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की. यहां तैनात जवानों ने हमलावरों को चुनौती दी, जिसके बाद झड़प हुई और गोलाबारी में दोनों आतंकी मारे गए. भारतीय सेना को हताहतों की कोई जानकारी नहीं है।

सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस के इनपुट पर, अभी भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। शवों को बरामद करने के लिए इलाके में सर्च अभियान जारी है। स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि और अधिक आतंकियों की घुसपैठ की आशंका है। इसके अलावा शवों को बरामद करने के लिए भी पूरे इलाक़े की घेराबंदी की गई है। आम लोगों को इस इलाक़े में आने पर फ़िलहाल रोक लगी है।

अभी हाल ही में अनंतनाग में हुई थी मुठभेड़

आपको बता दें कि इसी महीने की 14 तारीख को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में भी मुठभेड़ हुई थी। इसमें भारतीय सेना के दो अधिकारी और एक जवान के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी शहीद हो गए थे। अनंतनाग के जंगलों में पहाड़ की गुफाओं में आतंकी छुपे हुए थे जिन्हें ढेर करने के लिए सेना ने 5 दिनों तक ऑपरेशन चलाया था।

भारत में जी 20 की अपार सफलता के बाद पाकिस्तान आर्मी बौखलाई हुई है और जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में लगी है। क्रॉस बॉर्डर कॉल इंटरसेप्शन से इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि घाटी में आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी साजिश पाकिस्तान आर्मी ने रची है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.