HomeUttarakhandइंस्पिरेशन स्कूल में गाँधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से...

इंस्पिरेशन स्कूल में गाँधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनी

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल मे गाँधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम का आरंभ प्रधानाचार्य अनुराग माथुर एवं उप प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा ने महात्मा गाँधी, लाल बहादुर को पुष्पाजंली अर्पित करके की, तत्पष्चात् कक्षा नौ के विद्यार्थियों के द्वारा सुविचार, भाषण, कविता को प्रस्तुत किया गया।

गाँधी जयंती के इस षुभ अवसर पर उनके सपनों को साकार करने के उदृेष्य से सभी विद्यार्थियों ने अपने देश, राज्य, समाज के क्षेत्र को साफ-स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। साथ ही गाँधी जी का प्रिय भजन वैष्णव जन गाया गया। इसके पष्चात कक्षा 9 से 12 तक विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया जिसका विषय था- ‘स्वच्छता ही सेवा‘।

सत्य अहिंसा के मार्ग पर चल कर अपने कार्य को करें व देश को आगे की ओर बढ़ाए

अंत में प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने कहा कि हम सभी को सत्य अहिंसा के मार्ग पर चल कर अपने कार्य को करें व देश को आगे की ओर बढ़ाए व उप्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा ने कहा कि हम जो काम दूसरों से करने को कहे उसका अनुसरण पहले अपने जीवन में करे। सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। इस उपलक्ष में सभी श‍िक्षक-श‍िक्षिकाएँ उपस्थित थें।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.