HomeUttarakhandभजन व कविताओं के बीच मनी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्‍त्री...

भजन व कविताओं के बीच मनी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती

हल्‍द्वानी, खबर संसार। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गाँंधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम  विद्यालय के निदेशक वी. बी. नैनवाल व प्रधानाचार्य जे. पी. सिंह द्वारा संयुक्त रुप से महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

तत्पश्चात् विद्यार्थियों ने गाँधी जयंती से संबंधित भजन, समूह गीत, एकल गीत व कविताओं आदि की सुंदर प्रस्तुति दी। अंत में विद्यालय के निदेशक वी. बी. नैनवाल ने सभी को महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शो को अपनाने तथा सत्य अहिंसा व शांति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.