खबर संसार हलद्वानी:अब अवकाश 7 को होंगा, डीएम नैनीताल, उधमसिंह नगर ने जारी किये आदेश. जी हा संशोधित आदेश अब 7 को अवकाश घोषित। जी हा डीएम नैनीताल वंदना और डीएम उधम सिंह नगर के सिग्नेचर से सूचना जारी की गई है
कार्यालय ओदश संख्या 1599 / 14-आर.ए./ 2023 दिनाँक 25 जनवरी, 2023 उत्तराखण्ड शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के द्वारा संख्या:- 1401/XXXI (15)G/22-74 (सा.)/2016 दिनांक 26 दिसम्बर, 2022 के अनुसार शासन द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाशों के अतिरिक्त मैनुअल ऑफ गवर्नमेन्ट आर्डस् के पैरा-243 में दिये गये प्रतिबन्धों के साथ प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सन् 2023 में बैंक / कोषागार / उपकोषागारों को छोडकर जनपद नैनीताल के सभी कार्यालय / संस्थानों में दिनांक 06 अक्टूबर, 2023 को अष्टका (अष्टका श्राद्ध पक्ष) का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। त्रुटिवंश उक्त आदेश में दिनांक 06 अक्टूबर, 2023 को शनिवार अंकित हो गया है।
जनपद नैनीताल में अष्टका दिनांक 06.10.2023 (शुक्रवार) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए अनवष्टका (नवमी श्राद्ध) दिनांक 07.10.2023 (शनिवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। शेष आदेश यथावत रहेगा। दिनांक- 05.10.2023







