HomeCrimeमोबाइल पर चैटिंग को लेकर हुआ झगड़ा, दारोगा ने पत्‍नी पर झोंका...

मोबाइल पर चैटिंग को लेकर हुआ झगड़ा, दारोगा ने पत्‍नी पर झोंका फायर

जी, हां उत्तर प्रदेश के झांसी में बांगरा चौकी इंचार्ज ने घरेलू झगड़े के बाद अपनी प्रेग्नेंट पत्नी पर फायर झोंक दिए। दरोगा ने पत्नी पर तीन फायर किए। इसमें से दो शालिनी के हाथ में लगे, जबकि एक गोली पेट को छूकर निकल गई। पत्‍नी ने पड़ोसी के घर में छुपकर खुद का जान बचाई। मामला मोबाइल पर चैटिंग को लेकर हुए झगड़े से जुड़ा है।

मोबाइल चैटिंग बनी परिवार में कलह की वजह

मूल रूप से यूपी के बांदा निवासी शशांक मिश्रा झांसी के बांगरा पुलिस चौकी के इंचार्ज हैं। मोबाइल चलाने को लेकर उनका प्रेग्नेंट पत्नी से झगड़ा हुआ था। पत्नी को जान से मारने के लिए उसके पीछे पहुंचे दरोगा को पड़ोसियों ने रोका। फिर वे घायल शालिनी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पड़ोसी दरोगा को भी साथ ले गए। हालांकि दरोगा वहां से भाग निकला।

मामला 8 अक्टूबर की रात 11.45 बजे का है। करीब 9 घंटे बाद पुलिस ने दरोगा को हिरासत में ले लिया। उसे सस्पेंड कर दिया गया है। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसे सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी गई। कपल बांगरा पुलिस चौकी के पास ही किराए से रहता है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले ही उनकी शादी हुई है। सास और ससुराल के बाकी लोग भी झांसी में ही रहते हैं।

पीठ पर थपकी मारी, तो वो भड़क उठे

शालिनी ने बताया कि रविवार दोपहर 1 बजे उनके पति मां और भाई से मिलने गए थे। रात जब वो लौटे, तो उनका मूड उखड़ा हुआ था। पीड़िता का कहना है कि घर आकर भी पति मोबाइल चलाने लगे। जब उसने कहा कि वो प्रेग्नेंट है, उसका हाल-चाल भी पूछ लिया करो। साथ ही मस्ती से पीठ पर थपकी मारी, तो वो भड़क उठे। दरोगा ने पत्नी पर हाथ उठाने का आरोप लगाकर सामने रखी पिस्टल उठाई और पत्नी पर फायर कर दिए।

पीड़िता ने कहा कि जब वो पड़ोसी के घर में जाकर छुप गई, तो पति खुद को गोली से उड़ाने की धमकी देने लगा। इसके बाद कुछ पड़ोसियों ने हिम्मत करके उसके हाथ से पिस्टल छीनी। पीड़िता का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसे पसंद नहीं करते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनकी शादी पर 25 लाख रुपए खर्च किए गए। फिर भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.