यूपी के गोंडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 50 साल का शिक्षक नाबालिग छात्रा को लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात तो ये है कि पुलिस पिछले दो महीने से दोनों की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक कानून के लंबे हाथ दोनों तक नहीं पहुंच पाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कि गोंडा के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव का है, जहां बीती जुलाई को शिक्षक नाबालिग छात्रा को भगाकर ले गया था। छात्रा अपने साथ कैश, जेवर, आधार कार्ड आदि भी ले गई थी। छात्रा के पिता का आरोप है कि टीचर उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। उसने लड़की के साथ अपनी अश्लील वीडियो व फोटो गांव वालों को भेजकर वायरल कर दी है, जिसके कारण उनकी बदनामी हो रही है।
तीन महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ
लड़की के पिता का कहना है कि करीब 3 महीना हो गए लेकिन पुलिस अभी तक बेटी को बरामद नही कर पाई है, हमें न्याय चाहिए। कब तक यहां-वहां दौड़ते रहेंगे। वहीं, मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकदमा लिखा गया है, गिरफ़्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी शिक्षक लकड़ी का दूर का रिश्तेदार है, उनका एक पुराना अश्लील वीडियो वायरल हुआ है जो आरोपी के घर में बना था। इसमें लड़की व आरोपी दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो की जांच-पड़ताल की जा रही है।
50 वर्षीय आरोपी शिक्षक गांव में ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। वह मूलरूप से बहराइच जिले का निवासी है फिलहाल, मुकदमा लिखे 2 महीने से अधिक का समय गुजर गया है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। टीचर के साथ भागने वाली नाबालिग छात्रा की मानें तो उनकी बेटी कौशल मास्टर की स्कूल में पढ़ती थी, 24 जुलाई को कौशल उसे लेकर फरार हो गया। FIR दर्ज करवाई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, 3 महीना हो चुका है। लड़की जेवर, 30 हजार रुपए नगद, 4 आधार कार्ड भी लेकर गई है। कौशल अब उसके साथ अश्लील फ़ोटो गांव वालों को भेज रहा है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
