गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में रामलीला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने भजन, रावण सीता संवाद, सीता हरण तथा राम राज तिलक की सुंदर प्रस्तुति दी।
राम लक्ष्मण और सीता के परिधान में बच्चे मन मोह रहे थे । विद्यालय के प्रधानाचार्य जे0 पी0 सिंह ने बुराई पर अच्छाई की जीत को बताते हुए विद्यार्थियों से सच्चाई के साथ कर्त्तव्य पथ पर चलने का संदेश दिया।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
