रूद्रपुर, खबर संसार। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने शनिवार को राजस्व, कृषि संख्यिकी टीम के साथ ग्राम मटकोटा में किसान रंजय के खेत में पहुॅचकर स्वंय क्रॉप कटिंग की और अपने ही सामने धान की मढ़ाई कराकर वजन भी तुलवाया।
उन्होंने किसान रंजय से बोये गये बीज, फसल उत्पादन हेतु उपयोग में लाये गये उर्वरकों, कीटनाशकों, सिंचाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
क्रॉप कटिंग प्रयोग कर फसल का औसत उत्पादन व उपज के आकड़े तैयार किए जा रहे
जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसल का औसत उत्पादन व उपज के आकड़े तैयार किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि रंजय के खेत के 43.3 वर्ग मीटर में 22 किलो 200 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई है।
इस दौरान उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला, संख्यिकी अधिकारी मदन सिंह बिष्ट, नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह बिष्ट, राजस्व निरीक्षण राधे सिंह राणा, लेखपाल सुशील जुनैजा आदि उपस्थित थे।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
















