वर्ल्ड कप के 21वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही न्यूजीलैंड को विल यंग के रुप में दूसरा झटका लगा है। मोहम्मद शमी ने आते ही भारत को सफलता दिलाई और विल यंग को क्रीज पर पैर जमाने का प्रयास कर रहे थे, उन्हें पवेलियन की राह दिखाई।
इससे पहले मोहम्मद सिराज ने डेवेन कॉनवे को पवेलियन की राह दिखाकर भारत को पहली सफलता दिलाई। मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई, जबकि सूर्यकुमार यादव को भी मौका मिला।
दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। भारत और न्यूजीलैंड का परफॉर्मेंस इस वर्ल्ड कप में शानदार रहा है। दोनों ही टीमें अबतक अजेय रही है। ऐसे में दोनों ही टीमें अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेंगी।
बता दें की आईसीसी विश्व कप 2023 का 21वां मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेता जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। टॉस के बाद रोहित शर्मा ने बताया कि प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव है।
हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर की जगह सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी की एंट्री हुई है। सूर्यकुमार ने इस मेन के साथ वनडे वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू किया। मोहम्मद शमी का भी इस विश्व कप में यह पहला मेच है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों का इस विश्व कप में यह 5वां मुकाबला है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड-डेवोन कॉन्वे, विल यंग, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
