महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया। यहां बीड में मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों ने एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के सदस्य प्रकाश सोलंके के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।
maratha reservation में आंदोलनकारियों के हमले पर विधायक प्रकाश सोलंके ने प्रतिक्रिया दी। विधायक प्रकाश सोलंके ने कहा, ”जब हमला हुआ तब मैं अपने घर पर था। सौभाग्य से, आंदोलनकारियों के हमले के परिणामस्वरूप मेरे परिवार का कोई भी सदस्य या सहयोगी घायल नहीं हुआ।
विधायक प्रकाश सोलंके ने क्या कहा
विधायक प्रकाश सोलंके ने कहा कि आग लगाए जाने के कारण संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। वहीं maratha reservation समर्थक प्रदर्शनकारियों द्वारा एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के बीड आवास पर हमले पर सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है कि मनोज जरांगे पाटिल (मराठा मोर्चा के संयोजक) को इस तथ्य पर ध्यान देना चाहिए कि यह विरोध क्या मोड़ ले रहा है। यह गलत दिशा में जा रहा है। सीएम एकनाथ शिंदे ने ये भी कहा कि maratha reservation प्रदर्शनकारी मनोज जारांगे को सरकार को समय देना चाहिए, सरकार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया कि हम मराठा समुदाय को स्थायी आरक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दें इन दिनों मराठाओं की धरती महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा भड़का हुआ है। दरअसल, मराठा समुदाय के लोगों की मांग है कि उन्हें नौकरियों और शिक्षा में वैसे आरक्षण मिले, जैसे पिछड़ी जातियों को मिला हुआ है। गौरतलब है कि मराठा आरक्षण की मांग को लेकर ताजा आंदोलन मराठा मोर्चा के संयोजक मनोज जारांगे पाटिल की अगुआई में चल रहा है।
