34 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 163 रन हो गया है। चरिथ असालंका 13 और धनंजय डी सिल्वा 12 पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 24 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
32 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 151 रन हो गया है। धनंजय डी सिल्वा 09 और चरिथ असालंका 04 पर हैं। दोनों अब बड़ी साझेदारी करना चाहेंगे। श्रीलंकाई बल्लेबाज अफगान स्पिनर्स के सामने फंसे हुए लग रहे हैं।
30वें ओवर में 139 के स्कोर पर श्रीलंका ने चौथा विकेट गंवा दिया है। शानदार बैटिंग कर रहे सदीरा समराविक्रमा को मुजीब उर रहमान ने आउट कर दिया। समराविक्रमा ने 40 गेंदों में 36 रन बनाए।
28वें ओवर में 134 के स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिर गया है। कुसल मेंडिस 50 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुजीब उर रहमान ने पवेलियन भेजा। अब चरिथ असालंका बैटिंग के लिए आए हैं। दूसरे छोर पर सदीरा समराविक्रमा 35 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 32 पर खेल रहे हैं।
AFG vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 125/2
25 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 125 रन है। कुसल मेंडिस और सदीरा समराविक्रमा के बीच 41 रनों की साझेदारी हो चुकी है। मेंडिस 35 और सदीरा 27 पर खेल रहे हैं। दोनों आसानी से रन बना रहे हैं।
श्रीलंका का स्कोर 100 के पार हो गया है। 22 ओवर के बाद के श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन है। कुसल मेंडिस 30 और सदीरा समराविक्रमा 13 पर हैं। दोनों के बीच 23 गेंद में 22 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
20 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 87 रन है। कुसल मेंडिस 29 गेंदों में 22 पर खेल रहे हैं। उनके साथ सदीरा समराविक्रमा क्रीज पर हैं। श्रीलंका को इन दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
19वें ओवर में 84 के स्कोर पर श्रीलंका ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। पथुम निसांका 60 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ओमरजई ने पवेलियन भेजा। अब कुसल मेंडिस और सदीरा समराविक्रमा क्रीज पर हैं।
17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 81 रन हो गया है। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों दूसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़ लिए हैं। निसांका 44 और मेंडिस 20 पर हैं।
श्रीलंका का स्कोर 66/1
15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 66 रन है। पथुम निसांका 48 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 38 पर खेल रहे हैं। उनके साथ कप्तान कुसल मेंडिस 21 गेंद में एक चौके के साथ 12 पर हैं।
श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 50 के पार हो गया है। 13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 58 रन है। पथुम निसांका आसानी से चौके लगा रहे हैं। उनके साथ कप्तान कुसल मेंडिस सेट होने की कोशिश में लगे हैं।
10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 41 रन है। पथुम निसांका 29 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 23 पर खेल रहे हैं। वहीं उनके साथ कप्तान कुसल मेंडिस दो पर हैं। इससे पहले दिमुथ करुणारत्ने को फजलहक फारूकी ने आउट किया।
श्रीलंका का पहला विकेट गिरा। दिमुथ करुणारत्ने 21 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फारूकी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

