आज कुलगाम और जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच झड़प हो गई। आईजीपी कश्मीर विधि कुमार बर्डी ने कहा कि अब तक पांच आतंकवादी मारे गए हैं। ऑपरेशन फिलहाल अपने अंतिम चरण में है। कुलगाम में गुरुवार से ही सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मारे गए सभी आतंकी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-तैयबा के हैं। ये वही लश्कर-तैयबा है, जिसका सरगना हाफ़िज़ सईद है।
भारतीय सेना फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए है। यह झड़प कुलगाम के समनू इलाके में गुरुवार (16 नवंबर) को शुरू हुई। फिलहाल सुरक्षा बलों का संयुक्त ऑपरेशन चल रहा है. सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स, विशिष्ट विशेष बल, पुलिस और सीआरपीएफ संयुक्त रूप से आतंकवादियों की तलाश कर रहे हैं। आतंकियों को भागने से रोकने के लिए इलाके की घेराबंदी कड़ी कर दी गई है। सुदूरवर्ती इलाका होने के कारण सेना आतंकियों की तलाश में हाई अलर्ट पर है।
माना जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय और एक विदेशी आतंकी को घेर लिया गया है। हालांकि, अभी तक अधिकारियों की तरफ से इसकी पुष्टि या खंडन नहीं किया गया है। कुलगाम के इस इलाके में गुरुवार रात तो शांति रही, मगर शुक्रवार सुबह से ही गोलियां चलने की आवाज आ रही है। सेना ने इस पूरे इलाके को घेर लिया और लोगों को यहां से दूर रहने को कहा गया है। सेना के वाहन और बड़ी संख्या में जवान यहां पर मौजूद हैं।
सेना चला रही सर्च ऑपरेशन
कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, कुलगाम जिले के डीएच पोरा इलाके के सामनू पॉकेट में गुरुवार दोपहर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी का संकेत मिलने पर सुरक्षा बलों ने नेहामा गांव में तलाशी अभियान शुरू किया। वहीं, सेना को आता हुआ देखकर आतंकियों के बीच खलबली मच गई। उन्होंने तुरंत सुरक्षा बलों की ओर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। सेना ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और मुठभेड़ की शुरुआत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि हालांकि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ वाले इलाके के चारों ओर कड़ी घेराबंदी कर रखी है, यहां पर आतंकवादी फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन रात भर के लिए स्थगित कर दिया गया था। लेकिन शुक्रवार सुबह से एक बार फिर ऑपरेशन शुरू हुआ है। अब ऑपरेशन अपने आखिरी चरण में चल रहा है। माना जा रहा है कि कुछ ही घंटों में इसे समाप्त कर दिया जाएगा और आतंकियों से बरामद हुए हथियार की जानकारी दी जाएगी।
इसे भी पढ़े-स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बीडी चिकित्सालय का किया निरीक्षण
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
