खबर संसार हल्द्वानी.नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम, स्थानीय निकाय निर्वाचन के लिए नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम की मतदाता सूची तैयार किए जाने का काम प्रगति पर है, संगणको द्वारा घर घर जाकर स्थानीय निवासियों से संपर्क किया जा रहा है।
संगणक द्वारा घर का दौरा किए जाने पर उन्हें आवश्यक सहयोग करें,
इसमें 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक अहर्ता प्राप्त नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जाएगा।इस काम को करने के लिए 14 नवंबर 2023 से 8 दिसंबर 2023 तक विभिन्न विभागों से नियुक्त संगणक घर-घर आकर मतदाता गणना का काम करेंगे । निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ने लोगों से अपील की है की संगणक द्वारा घर का दौरा किए जाने पर उन्हें आवश्यक सहयोग करें तथा मांगे जाने पर उन्हें आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें।
