सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में फिर दिक्कत आ गई , टनल में ड्रिलिंग वाली जगह पानी आ गया है। बता दें की ऑगर मशीन के टूटने के बाद अब वर्टिकल ड्रिलिंग की जा रही है।
मैन्युअल ड्रिलिंग अभी तक शुरू नहीं की
अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि हम प्रगति कर रहे हैं। मुझे टीम पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैन्युअल ड्रिलिंग अभी तक शुरू नहीं हुआ है। जैसे ही सुरक्षित लगेगा इसे शुरू किया जाएगा।
राज्यपाल ने श्रमिकों के लिए की प्रार्थना
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कहा कि आज मैंने सुरंग के अंदर फंसे 41 लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। उनके बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं। ये हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना अब तक इनवॉल्व नहीं
वर्टिकल ड्रिलिंग के अलावा रेस्क्यू ऑपरेशन में भारतीय सेना अब तक किसी भी तरह से इनवॉल्व नहीं हुई है। केवल बीआरओ ने वर्टिकल ड्रिलिंग के लिये सड़क का निर्माण किया है। सेना केवल रिफ़्ट टनल बनाने का काम करेगी, जो कि 1200 MM की होगी। उसे बनाने में लगभग सात दिन का वक्त लगेगा। रिफ्ट टनल उसी दशा में बनायी जायेगी, जब मौजूदा दोनों प्लान फेल हो जाएंगे। तब रिफ्ट टनल प्लान सी की तरह काम करेगा।
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने पूजा-अर्चना की
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग के मुहाने के पास बने मंदिर में पूजा-अर्चना की। ऑगर मशीन की विफलता के बाद, फंसे हुए 41 श्रमिकों तक पहुंचने के लिए सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग कल शुरू हुई थी।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
















