जापान में लैंड करते समय एक प्लेन में आग लग गई है। यह घटना टोकियो एयरपोर्ट पर हुई। अभी यह दुर्घटना किस वजह से हुई इसको लेकर साफ पता नहीं चल पाया है। हालांकि जापानी न्यूज एजेंसी एनएचके ने हादसे को लेकर बड़ी जानकारी दी है। एनएचके ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमान के लैंडिंग के बाद किसी अन्य विमान से टकराने की वजह से आग लगने का शक जताया जा रहा है।
इस फ्लाइट ने होक्काइडो से उड़ान भरी थी
कई विदेशी मीडिया ने इस घटना की फुटेज जारी की है। इसमें साफ विमान की खिड़की और इसके नीचे से आग की लपटों को निकलते देखा सकता है। जापानी मीडिया के मुताबिक, जिस फ्लाइट में आग लगी है इसका नंबर JAL 516 था और इस फ्लाइट ने होक्काइडो से उड़ान भरी थी। जापान एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 516 जापान के स्थानीय समयानुसार 16:00 बजे न्यू चिटोस हवाई अड्डे से रवाना हुई और 17:40 बजे हानेडा में उतरने वाली थी।
367 लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया
इस घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अग्निशमन दल आग बुझाने प्रयास कर रही है। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अभी पता नहीं कितने लोगों को चोट लगी है। वहीं, जापान टाइम्स के मुताबिक, फ्लाइट से कुल 367 लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। वहीं, जापान के तटरक्षक बल ने कहा है कि जिस विमान से JAL 516 की टक्कर हुई थी उस विमान के चालक दल के पांच सदस्य लापता हैं, पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें






