Starbucks ने भारत के लिए नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत आगामी चार वर्षों में स्टारबक्स भारत में अपने स्टोर्स की संख्या में बढ़ोतरी करने के लिए तैयार है। वर्ष 2028 तक भारत में एक हजार नए स्टोर्स खोलने की तैयारी की गई है। यानी औसतन हर तीन दिन में एक नया स्टोर देश में खुलेगा। वर्तमान में भारत में कंपनी के 390 स्टोर है, जो 54 शहरों में फैले हुए है।
देश में मिडिल क्लास कंज्यूमर्स के बीच कॉफी पीने का चलन काफी तेजी से बढ़ने लगा है, जिसे देखते हुए अब कंपनी ने देश में नए स्टोर्स खोलने का फैसला किया है। ये सभी नए स्टोर देश के दूसरी (टियर-2) और तीसरी (टियर-3) श्रेणी के शहरों में खोले जाएंगे। दुनिया की सबसे बड़ी कॉफी चेन कंपनी आने वाले समय में ड्राइव थ्रू, एयरपोर्ट और 24 आवर कैफे खोलने पर भी जोर देगी। इसके साथ ही कंपनी की आगामी दिनों में उपस्थिति दोगुणी हो जाएगी।
टाटा समूह और वैश्विक कॉफी श्रृंखला Starbucks के बीच एक संयुक्त उद्यम है
बता दें कि वर्तमान में कंपनी टाटा समूह और वैश्विक कॉफी श्रृंखला Starbucks के बीच एक संयुक्त उद्यम है। दोनों की इसमें समान हिस्सेदारी है। बयान में कहा गया 2028 तक कुल 1,000 स्टोर खोलने के लक्ष्य के साथ टाटा Starbucks के कर्मचारियों की संख्या दोगुना होकर 8,600 हो जाएगी। यह घोषणा इस सप्ताह स्टारबक्स के मुख्य कार्यकारी लक्ष्मण नरसिम्हन की देश यात्रा के बाद की गई है।
उन्होंने कहा था, ‘‘बढ़ते मध्यम वर्ग के साथ हमें इसकी समृद्ध विरासत का सम्मान करते हुए विकसित हो रही कॉफी संस्कृति को बढ़ाने में मदद करने पर गर्व है। बता दें कि इससे पहले भी कंपनी ने नवंबर 2023 में एक लंबी अवधि की ट्रिपल शॉट रिइंवेशन स्ट्रैटजी पेश की थी। इसके जरिए लोकल पार्टनर्स को रोजगार, बेहतर ग्राहक अनुभव के लिए नए स्टोर खोलने की शुरुआत की गई थी।
टाटा के साथ है ज्वाइंट वेंचर
बता दें कि स्टारबक्स में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड और Starbucks की 50-50 प्रतिशत की साझेदारी है। दोनों कंपनियों के बीच 2012 में ज्वाइंट वेंचर की शुरुआत हुई थी। भारत में स्टारबक्स में अबी 4300 कर्मचारी काम करते है, जिनकी संख्या आने वाले समय में दो गुणी हो जाएगी।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
