HomeBusinessदीवान बिष्ट लालकुआं से प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष बने नंदन राणा महामंत्री!

दीवान बिष्ट लालकुआं से प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष बने नंदन राणा महामंत्री!

खबर संसार लालकुआं.दीवान बिष्ट लालकुआं से प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष बने नंदन राणा महामंत्री!जी हा अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाते हुए व्यापारियों का भरोसा एक बार फिर हासिल किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा, चुनाव अधिकारी संजय जोशी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, रूपेंद्र नागर, कौशलेंद्र भट्ट, रावेल सिंह आनंद, रणजीत बोरा, राजकुमार सेतिया, संदीप पांडे, अरुण जोशी, सुभाष नागर तथा इलमा खान की देखरेख में सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक मतदान हुआ।

दीवान बिष्ट लालकुआं से प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष बने नंदन राणा महामंत्री!

कुल 1053 मतदाताओं में से 970 व्यापारियों ने मताधिकार का प्रयोगकिया जिसमें अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट को 649 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी को 303 मत मिले। इस प्रकार दीवान सिंह बिष्ट ने 346 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट ने 450 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके मुकाबले विशाल झा को 267 तथा मनोज मौर्य को 136 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार ने 506 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। महामंत्री पद के लिए हुए मुकाबले में नंदन सिंह राणा ने 512 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर विनोद पांडेय ने विजय हासिल की। संगठन मंत्री पद पर मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें जितेंद्र गुप्ता ने 522 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। दोनों प्रत्याशियों के बीच मात्र 18 मतों का अंतर रहा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.