रूद्रपुर, खबर संसार। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मतदान/गतगणना कार्मिकों का डाटावेस तैयार किये जाने के उद्देश्य से विभाग/कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी की सूची निर्धारित प्रारूप पर हार्ड एवं साफ्ट कापी पैन ड्राइव में चाही गयी है।
उन्होने कहा कि जिन विभागों द्वारा अभी तक जिला निर्वाचन कार्यालय में सूचना उपलब्ध नही करायी है वे तत्काल दो दिन के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि सूचना उपलब्ध कराने हेतु निर्धारित साफ्ट कापी www.ceo.uk.gov.in एवं जनपद की वेबसाईड usnagar.nic.in/deo-portal से डाउनलोड किया जा सकता है।
उन्होने कहा कि जिन विभागों/कार्यालयों/शिक्षण संस्थानों/बैंकों/उपक्रम के द्वारा सूचना उपलब्ध नहीं करायी जाती है तो ऐसे अधिकारी के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-134 के अन्तर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
