युँ तो उत्तराखंड ने कई प्रतिभाए दी हैं उनमें से एक प्रतिमा उत्तराखंड के हल्द्वानी कुसुमखेड़ा निवासी अमित जोशी व अनुराधा साह जो कि नैनीताल निवासी हैं द्वारा सयुंक्त रूप से निर्देशित फ़िल्म” तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ”
ने आजकल उत्तराखंड समेत पुरे भारत में धूम मचा रखी है।
इस फ़िल्म में निर्देशन के साथ स्क्रिप्ट लेखन भी अमित जोशी व अनुराधा साह ने सयुंक्त रूप से किया है अमित जोशी मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी हैं बर्तमान में इनका परिवार कुसुमखेड़ा कार्तिकेय कॉलोनी फेस 2 में रहता है इनकी प्रारंभिक शिक्षा बियरसीबा स्कूल हल्द्वानी व उसके पश्चात् डीएसबी कैम्पस नैनीताल से ग्रेजुएशन व बिरला कैम्पस श्रीनगर गढ़वाल से कंप्यूटर से मास्टर्स की डिग्री ली है वर्तमान में मुंबई में रह रहे हैं।
अमित जोशी मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री में एक लेखक, पटकथा लेखक और निर्देशक हैं
अमित जोशी मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री में एक लेखक, पटकथा लेखक और निर्देशक हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में अपने लेखन के लिए जाने जाते हैं। अमित जोशी ने साल 2016 में आयी फिल्म” ट्रैप्ड “, साल 2022 की “बबली बाउंसर “फिल्म के लिए पटकथा, सवांद, और कहानी का लेखन किया था। मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म हल्द्वानी समेत पुरे उत्तराखंड के प्रमुख सिनेमाहाल में लगी है।
Amit ने दूरभाष पर बात करते हुए बताया बताया कि यह फिल्म पारिवारिक फिल्म है सभी लोग इस फिल्म को देख सकते हैं मूल रूप से फिल्म की कहानी एक रोमांटिक स्टोरी है। यह फिल्म एक मैन और रॉबर्ट की प्रेम कहानी है इस मूवी में शाहिद कपूर एक रॉबर्ट इंजीनियर है कृति सोनल एक रोबोट है। इसके मुख्य हीरो शाहिद कपूर, कृति सेनन , धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया राकेश बेदी है।
अमित, अनुराधा की इस सफलता पर उनके बाल सखा नंदन सिंह डसीला, हल्द्वानी के गीतकार अनुपम हल्द्वानवी, गीत एवं नाटक प्रभाग के अनिल घिल्डियाल, नीता डसीला, ऋचा शुक्ला, वीनू परवाल जोशी, पंकज डसीला, लकी ढींगरा, हिमालय संगीत शोध समिति के धीरज उप्रेती समेत सभी सिने प्रेमियों ने बधाई दी है।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
