HomeNationalजहाज पर हुआ ड्रोन अटैक, तो भारतीय नौसेना ने ऐसे बचाई 21...

जहाज पर हुआ ड्रोन अटैक, तो भारतीय नौसेना ने ऐसे बचाई 21 लोगों की जान

जी, हां समुद्र में जहाजों पर ड्रोन हमले काफी बढ़ गए हैं। हालाँकि, भारतीय नौसेना ने इन हमलों का उचित जवाब दिया। भारतीय नौसेना के आईएनएस कलकत्ता ने अदन की खाड़ी में एक व्यापारिक जहाज के चालक दल को बचाया। इस जहाज पर ड्रोन हमला किया गया था। नौसेना को खबर मिलते ही मदद भेजी गई. भारतीय नौसेना ने हेलीकॉप्टर और नाव की मदद से 21 क्रू सदस्यों की जान बचाई। भारतीय नौसेना ने पहले अदार की खाड़ी में ड्रोन हमलों का समर्थन किया था।

INS कोलकाता ने बीच समुद्र रेस्क्यू ऑपरेशन को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार, अदन की खाड़ी में ड्रोन हमले की चपेट में आने के बाद बारबाडोस के झंडे वाले कमर्शल जहाज कैरियर एमवी ट्रूकॉन्फिडेंस पर ड्रोन से हमला किया गया था। जब इसकी खबर भारतीय नौसेना को मिली, तो उन्होंने खाड़ी में मुस्तैद INS कोलकाता को मदद के लिए भेजा। INS कोलकाता के जरिए नौसेनिक हमले वाले जहाज पर पहुंचे। उन्होंने नाव और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करके जहाज से क्रू को बचाया। भारतीय नौसेना ने 21 लोगों के क्रू को बचाया, जिसमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल था।

हेलीकॉप्टर और वोट की मदद से 21 क्रू की बचाई जान

भारतीय नौसेना ने बताया, बारबाडोस के झंडे वाले बल्क कैरियर एमवी ट्रू कॉन्फिडेंस पर अदन की खाड़ी से करीब 54 नॉटिकल मील दक्षिण पश्चिम में एक ड्रोन/मिसाइल अटैक के बाद आग लगने की सूचना मिली। आग इतनी भयानक थी कि जहाज का क्रू ग्रुप गंभीर रूप से घायल हो गया। क्रू को लाइफ वोट लेकर समुद्र में उतरना पड़ा। इसके बाद INS कोलकाता करीब पौने पांच बजे मौके पर पहुंचा और हेलीकॉप्टर-वोट की मदद से 21 क्रू की जान बचाई। क्रू को जरूरी मेडिकल मदद भी दी गई।

कुछ दिन पहले भी किया था ऐसा ही ऑपरेशन

बता दें कि इससे पहले अदन की खाड़ी में ही लाइबेरिया के झंडे वाले एक अन्य कमर्शल जहाज पर ड्रोन अटैक हुआ था। भारतीय नौसेना ने बुधवार को कहा कि 13 भारतीय नागरिकों सहित मालवाहक जहाज का 23 सदस्यीय चालक दल सुरक्षित है। कथित तौर पर कमर्शल जहाज एमएससी स्काई-2 पर चार मार्च को भारतीय समयानुसार शाम लगभग सात बजे अदन से लगभग 90 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में हमला किया गया था। भारतीय नौसेना ने जहाज के लिए INS कोलकाता को तैनात किया था। इस ऑपरेशन में नौसेना ने 13 भारतीय नागरिकों सहित 23 क्रू को बचाया था।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.