खबर संसार हल्द्वानी. कांटे की टक्कर में किशोर जीते.जी हा
हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद सिंह बिष्ट को हार का सामना करना पड़ा.कांटे की टक्कर में किशोर पंत ने 20 वोट से जीत हासिल की है।अध्यक्ष पद में किशोर पंत 373 तो गोविंद सिंह बिष्ट 353
उपाध्यक्ष पद पर सुनील पुंडीर 298 तो जितेंद्र सिंह बोरा 208
सचिव में मोहन सिंह बिष्ट 252,तो ललित मेर 183 मत मिले
5 बजे बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम घोषित किए गए.
कांटे की टक्कर में किशोर पंत जीते
Vedio भी देखें
मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी दीवान सिंह बिष्ट ने उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता सुनील पुंडीर, सचिव पद पर अधिवक्ता मोहन सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव पद पर योगेश लोहनी, संयुक्त सचिव प्रेस के पद पर योगेंद्र कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष पद पर आदित्य कुमार शर्मा, लेखाधिकारी पद पर राजेंद्र प्रसाद पांडे और महिला उपाध्यक्ष पद पर भगवती पलड़िया के जीतने की घोषणा की।
जजी परिसर स्थित बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे चुनाव समिति की ओर से विजेता प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। दो बार पूर्व में हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके गोविंद सिंह बिष्ट को किशोर पंत ने कड़ी टक्कर दी। मतदान शुरू होने से लेकर मतगणना के आखिरी चरण तक बिष्ट के जीतने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन आखिरकार पंत ने जीत दर्ज कर इन कयासों को गलत साबित कर दिया। वहीं महिला उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाली भगवती पलड़िया ने अपनी प्रतिद्वंद्वी सुलक्षणा श्रीवास्तव को 420 मतों से बड़ी मात दी। जल्द ही बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा


