HomeSportसिर्फ IPL 2024 से ही टी20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों का नहीं...

सिर्फ IPL 2024 से ही टी20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों का नहीं होगा चयन

जी, हां आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय खिलाड़ियों के पास अब महज आईपीएल 2024 ही रह गया है। जो उनकी तैयारियों को आखिरी रूप देगा। दरअसल, वर्ल्ड कप स्क्वॉड सिलेक्शन में आईपीएल अहम भूमिका निभाएगा। लेकिन टूर्नामेंट टीम का चयन मुख्य आधार नहीं होगा।

दरअसल, चयनकर्ता सिर्फ आईपीएल के प्रदर्शन पर ही निर्भर रहना नहीं चाहते हैं। अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति अगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों का विश्लेषण करने के लिए तैयार है, लेकिन ये पूरी तरह से आईपीएल पर आधारित नहीं होने वाला है।

आईपीएल अहम होगा लेकिन ये टी20 वर्ल्ड कप के लिए चयन का मुख्य मानदंड नहीं होगा

रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ता यही रवैया अपनाने वाले हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि, आईपीएल अहम होगा लेकिन ये t20 world cup के लिए चयन का मुख्य मानदंड नहीं होगा। चयनकर्ताओं ने कमोबेश एक टीम तैयार कर ली है। जब तक कोई शानदार प्रदर्शन या फॉर्म में भारी गिरावट न हो, आईपीएल से बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आएगा।

वहीं बोर्ड संतुलन बनाने में लगा हुआ है। आईपीएल एख अहम मंच जरूर बना हुआ है, लेकिन t20 world cup के लिए लगातार प्रदर्शन और आगे की सोच को फोकस में रखा जाएगा। ऐसे में ये बदलाव अहम साबित हो सकता है, क्योंकि भारत अपने आईसीसी ट्रॉफी सूखे को खत्म करने के लक्ष्य से ही जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में उतरेगा।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ेे- जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए संजय राउत को ईडी ने भेजा समन

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.