प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। यहां पर महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई थी। इस कानून के मुताबिक महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये मिलते हैं। साथ ही इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
- साइट ओपन होते ही आपको ‘आवेदन पत्र’ का ऑप्शन नजर आएगा। यहां आपको फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
- फॉर्म को आपको ऑफलाइन भरना होगा। इसमें आपको सभी जानकारी बहुत ध्यान से भरनी होगी।
- साइट पर आपको पब्लिक लॉगइन का ऑप्शन दिखाए देगा। यहां आपको सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। यहीं पर आपको फॉर्म भी ऑनलाइन स्कैन करके सब्मिट करना होगा।
- अगर एप्लीकेशन सब्मिट नहीं हो पाती है तो ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या आंगनबाड़ी में जाकर भी फॉर्म दे सकते हैं।
किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत ?
इस योजना के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। इसमें आधार कार्ड, व्यक्तिगत बैंक खाता, मोबाइल नंबर और बैंक खाते के साथ आधार नंबर वेरिफाई होना चाहिए। अगर किसी भी महिला के पास ये सभी डॉक्यूटमेंट्स हैं तो वह इस योजना के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।
किसके लिए है योजना ?
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिलाओं के लिए है। इसके अलावा जो भी महिलाएं अप्लाई करना चाहती हैं, वो विवाहित होनी चाहिए। इसके तहत तलाकशुदा महिलाएं भी आती हैं। लेकिन ऐसी महिलाओं को 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष का होना अनिवार्य है। विधवा, तलाकशुदा महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
लेकिन ये लाभ हर किसी को नहीं मिलेगा। जिस परिवार में कोई सदस्य गवर्नमेंट सर्विस या फिर हर वर्ष इनकम टैक्स भरता हो या फिर वर्तमान में अथवा भूतपूर्व सांसद या विधायक रहा हो या फिर भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, मंडल में अध्यक्ष या उपाध्यक्ष रहा हो, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



