HomeSportT20 वर्ल्ड कप फाइनल पर बारिश का खतरा, ऐसा हुआ तो कौन...

T20 वर्ल्ड कप फाइनल पर बारिश का खतरा, ऐसा हुआ तो कौन बनेगा विजेता?

जी, हां भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट कटा लिया है। भारत का फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होना है। यह मुकाबला बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन में होना है। वेस्टइंडीज में लगभग रोज बारिश हो रही है। इस कारण टी20 वर्ल्ड कप के कई मैच रद हो गए। भारत बनाम इंग्लैंड मैच भी बारिश के कारण प्रभावित हुआ।

फाइनल में बारिश की कितनी संभावना?

क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें अब बारबाडोस पर टिक गई हैं, जहां एक दिन बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताबी लड़ाई होनी है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी बारबाडोस में बारिश की संभावना है। यह संभावना 78% तक जताई गई है, जबकि बादल पूरे दिन छाए रहेंगे।

क्या फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है?

हां, फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। अगर शनिवार को बारिश के कारण मैच नहीं खेला जाता है तब यह रविवार को खेला जाएगा। आईसीसी ने इस मैच के लिए 3 घंटे 10 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम रखा है।

दोनों दिन बारिश हुई तो कौन बनेगा चैंपियन?

अगर शनिवार और रविवार दोनों ही दिन ज्यादा बारिश होती है और मैच रद हो जाता है तो फिर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्रॉफी शेयर की जाएगी। यानी दोनों टीमें जॉइंट विनर घोषित होंगे।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.