HomeAdministrativeडीएम वंदना की अपील लोग रपटे और बंद सड़को पर ना निकले!

डीएम वंदना की अपील लोग रपटे और बंद सड़को पर ना निकले!

नैनीताल खबर संसार.डीएम वंदना की अपील लोग रपटे नाले और बंद सड़को पर ना निकले. क्योंकि जान का खतरा इन जगहों पर भारी बारिस के कारण बना हुआ है खबर संसार से बातचीत में उन्होंने जनता से अपील करी है और ज्यादा से ज्यादा लोगो के बीच बात पहुंचाने की बात कही है. उन्होंने कहा उनकी पूरी टीम पुरे जिले में नजर रखी है और वो हर जगह पर नजर बनाये हुए है उन्होंने खबर संसार को बताया कि जो 14 सड़के बंद है उसमे सिमलिया वाले में रुक रुक कर मलबा आ जा रहा है उसका भी निदान कराया जा रहा है

डीएम वंदना की अपील लोग रपटे और बंद सड़को पर ना निकले.

फिलहाल उन्होंने जनता से अपील करी है कि ऐसे रास्तो जगह पर ना जाये जहाँ तक कोशिश करें घर पर रहे. इधर डीएम वंदना कि और से खंड शिक्षा अधिकारी को छुट्टी के लिए बता दिया गयालिहाजा स्कूल छुट्टी हुई घोषित बच्चों को भेजा जा रहा घर और कुछ के अभिभावक बच्चों को ले जा रहे है इससे पूर्व बीती रात्रि से हो रही मूसलाधार बरसात से शहर के विभिन्न इलाकों में जल भराव होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट टीम सहित मौके पर मौजूद रहे। जल भराव निकासी के लिए जगह-जगह जेसीबी लगाकर भारी बरसात में प्रशासन की टीम जुटी रही। सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने रकसिया नाला, कलसियानाला, हाइडल गेट, एसबीआई चौराहा, देवखड़ी नाला सहित कई इलाकों का निरीक्षण कर मौके पर जेसीबी लगाकर जल भराव से निकासी की मॉनिटरिंग की।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.