इस साल के अंत तक हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सीएम नायब सिंह सैनी ने अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान किया। अग्निवीरों को राज्य सरकार की नौकरियों में 10% आरक्षण मिलेगा है। उन्होंने नया व्यवसाय शुरू करने वाले लोगों को 5 लाख रुपये देने का भी वादा किया।
विधानसभा चुनाव से पहले CM सैनी का बड़ा दांव
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हरियाणा में भी झटका लगा था। अब भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। ऐसे में नायब सिंह की सरकार ने चुनाव से पहले राज्य की जनता को साधने की कोशिश की। इसके तहत उन्होंने अग्निवीरों और आम जनता के लिए बड़ी घोषणाएं कीं।
अग्निवीरों को इन नौकरियों में मिलेगा आरक्षण
हरियाणा की अलग-अलग सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को दस प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। अग्निवीरों को पुलिस भर्ती और माइनिंग गार्ड भर्ती में 10 फीसदी रिजर्वेशन का लाभ मिलेगा। साथ ही उन्हें ग्रुप सी में पांच फीसदी और ग्रुप ए की नौकरियों में एक फीसदी आरक्षण मिलेगा।
नए बिजनेस के लिए 5 लाख रुपये देगी सरकार
सीएम नायब सिंह सैनी ने आम जनता के लिए बड़ी घोषणा की। अगर कोई व्यक्ति अपना उद्यम स्थापित करना चाहता है तो सरकार उसे पांच लाख रुपये देगी। सरकार एक्सीडेंट के मामले में कैश लैस बीमा के तहत लोगों का इलाज कराएगी। इसके लिए जिला लेवल पर कमेटी का गठन होगा। साथ ही 15 दिनों के अंदर मुआवजा का पैसा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

