खबर संसार हल्द्वानी.ऑल इंडिया लिनेस क्लब प्रयास और प्रेरणा द्वारा मिलकर,आज एक तीज महोत्सव का कार्यक्रम किया गया जिसमें रंगारंग कार्यक्रम , गेम्स एवं तीज क्वीन का चुनाव किया गया, पूजा वर्मा एवं सुशील तीजक्वीन बनी।
फर्स्ट रनर अप तीज क्वीन रमा बिष्ट व मोनिका गुप्ता बने।इसमें सभी ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। प्रेरणा और प्रयास क्लब की अध्यक्ष सोनू जोशी एवम मोनिका गुप्ता ने तीज क्वीन को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। हमारे भारत में समय-समय पर आने वाले तीज त्यौहार लोगों को उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रखते हैं।इस कार्यक्रम में छाया सक्सेना, नीरज, रमा, रश्मि, नंदा , सुशीला,बीना, रमा, पूजा , रेनू,दीप्ति, राखी,नेहा, चंपा, सीमाआदि उपस्थित रहे।

