HomeUttarakhandकाशीपुर में बहुमंजिला पार्किंग बनाने के कवायद शुरू

काशीपुर में बहुमंजिला पार्किंग बनाने के कवायद शुरू

रूद्रपुर, खबर संसार। काशीपुर में बहुमंजिला पार्किंग बनाने के कवायद शुरू, शुक्रवार को जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में काशीपुर में बहुमंजिला पार्किंग बनाये जाने हेतु जिला कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। जिला विकास प्राधिकरण द्वारा बहुमंजिला पार्किंग अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय काशीपुर का ध्वस्तीकरण कर बनाया जाना प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय काशीपुर को अस्थाई रूप से अन्यत्र स्थापित करने हेतु सहकारिता विभाग भवन व उद्योग विभाग के टेªनिंग सेन्टर का निरीक्षण कर उप जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर को आख्या देने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि उचित स्थान मिलते ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय को अस्थाई रूप से विस्थापित करते हुये ध्वस्त कर पार्किंग निर्माण किया जायेगा। जिला स्तरीय समिति द्वारा निर्णय लिया कि पार्किंग के ऊपरी तल पर अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सचिव जिला विकास प्राधिकरण को पार्किंग का डिजाईन व आंगणन संशोधित कर स्वीकृत हेतु शासन को भेजने के निर्देश दिये।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण अभिषेक रूहेला, सचिव पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, ओसी डॉ0 अमृता शर्मा, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार सहित ग्रामीण निर्माण विभाग के अभियंता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.