रूद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने मंगलवार को विकास भवन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत “तिरंगा हस्ताक्षर अभियान“ व सैल्फी का शुभारम्भ किया। महिला स्वयं सहायता समूहो द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर व उत्तरा आउटलेट विकास भवन में झंडे, राखियां व उत्पादित सामग्रियों की बिक्री हेतु स्टॉल लगाए गए।
परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण अजय सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राज्य में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित/निर्मित उत्पादों के विपणन हेतु प्रत्येक विकासखण्ड में पारम्परिक पर्वाे पर स्टॉल लगाए गए है।
रक्षाबंधन पर स्टॉल लगाकर महिला समूहों के उत्पादों का विक्रय किया जा रहा
उन्होने बताया कि विगत वर्ष की भांति वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी रक्षाबंधन, दीपावली एवं होली जैसे प्रमुख पर्वाे पर समस्त विकासखण्डों में महिला समूहों द्वारा स्टॉल लगाये जा रहे है जिससे महिलाओं की आजीविका में वृद्धि होगी। उन्होने बताया कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर स्टॉल लगाकर महिला समूहों के उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है।
परियोजना निदेशक अजय सिंह ने बताया कि जनपद में कलेक्ट्रेट, एस०पी० कार्यालय, विकास भवन, सार्वजनिक स्थानों, समस्त विकासखण्ड कार्यालय, सरस केन्द्र, आदि स्थानों पर 12 अगस्त से 18 अगस्त 2024 तक स्टॉल लगवाकर महिला समूहों को विपणन में समुचित अवसर उपलब्ध कराया गया है।
जिसमें महिलाओं द्वारा स्टॉलों पर राष्ट्रीय ध्वज, हस्तनिर्मित राखी, जैम, आचार, मूझ घास के उत्पाद, जूस, कॉस्मेटिक, जूट बैग, मसाले, एलईडी बल्ब, अगरबत्ती, धूपबत्ती, आदि उत्पाद विक्रय किये गये। उन्होने बताया कि पहले दिन 12 अगस्त को समस्त विकासखण्डों में 43 स्टॉलों में लगभग रू0 1,41,080.00 की ब्रिकी हुई। इस मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत समस्त विकासखण्डों में 1,050 ध्वजों की ब्रिकी स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से की गयी।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें













