HomeUncategorizedSTF ने वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त गिरोह की तोड़ी कमर...

STF ने वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त गिरोह की तोड़ी कमर 2 हाथी दांत के साथ तीन गिरफ्तार

खबर संसार रुद्रपुर.STF ने वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त गिरोह की तोड़ी कमर 2 हाथी दांत के साथ तीन गिरफ्तार. जी हा उत्तराखंड एसटीएफ की सूचना पर यू.पी.एसटीएफ तथा डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली की टीम के साथ उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त गिरोह की तोड़ी कमर–02 हाथी दांत के साथ तीन गिरफ्तार

STF ने वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त गिरोह की तोड़ी कमर 2 हाथी दांत के साथ तीन गिरफ्तार

पाठकों को बताये वाइल्ड लाइफ के क्षेत्र में एसटीएफ उत्तराखण्ड व उ0प्र0 एसटीएफ तथा वाइल्ड लाइफ क्राइम कस्ट्रोल ब्यूरो दिल्ली की संयुक्त कार्यवाही में उ0प्र0 के जनपद बरेली क्षेत्र से लाखों रुपए के कीमती 02 अदद हाथी दांत के साथ 03 अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार.   देश में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार उत्तराखंड पुलिस द्वारा एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके अनुक्रम में *एसएसपी एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है की वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त प्रत्येक तस्कर की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए.

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार उत्तराखंड पुलिस द्वारा एसटीएफ को कार्यवाही

इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ को वन्य जीव तस्करी की सूचना मिलने पर सीओ एसटीएफ श्री आर0बी0चमोला के नेतृत्व में *उत्तराखण्ड एसटीएफ, उ0प्र0 एसटीएफ तथा डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली की संयुक्त टीम द्वारा एक ज्वांइट ऑप्रेशन में आज उ0प्र0 के बरेली क्षेत्र से 3 अन्तर्राज्यीय वनजीव तस्करों को गिरफ्तार कर उसने कब्जे से 2 अदद हाथी दांत (करीब सवा तीन फुट लंबाई के) बरामद किए गए। गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त थे*, एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि, मुख्य आरक्षी किशोर कुमार व आरक्षी दीपक भट्ट की विशेष भूमिका रही.

3 अन्तर्राज्यीय वनजीव तस्करों को गिरफ्तार कर उसने कब्जे से 2 अदद हाथी दांत

एसएसपी एसटीएफ  नवनीत भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा आज उ0प्र0 के बरेली जनपद में वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी है। जिसमें 03 शातिर वन्यजीव तस्करों को 02 हाथी दाँत के साथ गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों का लम्बे समय से उत्तराखण्ड-उ0प्र0 सीमावर्ती जनपदों में वन्यजीव अंगो की तस्करी करने का इनपुट एसटीएफ को मिल रहा था*, जिसपर हमारी एसटीएफ की एक टीम को गोपनीय रुप से इसपर कार्यवाही हेतु लगाया गया था, आज इन तस्करों का भारी मात्रा में वनजीव अंगो के साथ उ0प्र0 के बरेली में लोकेशन मिलने पर टीम द्वारा तुरन्त उ0प्र0 एसटीएफ से सम्पर्क कर उन्हें साथ लेकर बरेली के थाना सीवी गंज क्षेत्र में कार्यवाही कर रेड की गयी जिसमें टीम द्वारा 03 वन्यजीव तस्करों को 02 हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया गया। इस हाथी का शिकार कब कहाँ किस जंगल में किस तरह किया गया, यह पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेग.

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.