HomeUncategorizedLebanon तुरंत छोड़ दें सभी भारतीय, मोदी सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Lebanon तुरंत छोड़ दें सभी भारतीय, मोदी सरकार ने जारी की एडवाइजरी

इजरायल और लेबनान के बीच लड़ाई Lebanon अब भीषण रूप लेती जा रही है। इससे मीडिल ईस्ट में तनाव तेजी से बढ़ रहा है। इससे लेकर बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने लेबनान में भारतीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी। उन्हें तत्काल देश छोड़ने की सलाह दी है।

बेरूत में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। लेबनान में पहले से मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को दृढ़ता से सलाह दी जाती है कि वो लेबनान छोड़ दें। जो लोग किसी कारण से रुके हुए हैं उन्हें अत्यंत सावधानी बरतने, अपनी गतिविधियों को रोकने और बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।

इजरायल ने अभी तक हिजबुल्ला के 1600 ठिकाने किए बर्बाद

आपको बता दें कि हमास और इजरायल के बीच जंग को लगभग एक साल बीत चुके हैं। इजरायल अब हिजबुल्ला को खुलकर टारगेट कर रहा है। पिछले हफ्ते पेजर अटैक से शुरू हुआ हमला अब हवाई हमलों पर आ गया है। इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्ला के 1600 टारगेट को निशाना बनाया है और इन्हें नेस्तानाबूद कर दिया गया है। रात भर लेबनान में बम गिराए गए। हमलों में अब तक 492 मौतें होने की खबर है। इजरायल ने चेतावनी भी दी है कि हिजबुल्ला के खिलाफ तेजी से हमले किए जाएंगे।

ब्रिटेन ने अमेरिका और अन्य यूरोपीय देशों के साथ Lebanon के आतंकी संगठन हिजबुल्ला और इजराइल के बीच तुरंत युद्धविराम का आह्वान किया है और चेताया है कि क्षेत्र में इस समय संघर्ष के पूर्ण युद्ध की तरफ बढ़ने का खतरा है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान एक बयान में ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी ने इजराइल पर पिछले 11 महीनों में हिजबुल्ला के हमलों की निंदा की और दोहराया कि इन हमलों को उचित नहीं ठहराया जा सकता जिसके कारण लेबनान और इजराइल के आम लोगों का जीवन बदहाल हो गया है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.