गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गाँंधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के निदेशक वी. बी. नैनवाल व प्रधानाचार्य जे. पी. सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात् विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा महात्मा गाँधी से संबंधित भजन व नृत्य प्रस्तुत किए गए। कक्षा 11 की छात्रा वैभवी व 9 की छात्रा दिक्षा विश्वास ने महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाषण प्रस्तुत किए।
अंत में विद्यालय के निदेशक वी. बी. नैनवाल जी ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रेम, अहिंसा व सहानुभूति का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
