HomeNationalसरकार बनाने की ओर NC-Congress गठबंधन, उमर अब्दुल्ला होंगे CM!

सरकार बनाने की ओर NC-Congress गठबंधन, उमर अब्दुल्ला होंगे CM!

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के रुझानों के बीच बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपना जनादेश दे दिया है, उन्होंने साबित कर दिया है कि उन्हें 5 अगस्त को लिया गया फैसला मंजूर नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री होंगे।

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के सरकार बनाने की संभावना है। मंगलवार को रुझानों में गठबंधन ने 90 में से 51 सीट पर बढ़त बना ली है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 28 सीट पर आगे है।नेशनल कॉन्फ्रेंस और भाजपा की झोली में अब तक दो – दो सीट आई है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) केंद्र शासित प्रदेश में दो सीट पर, सज्जाद गनी लोन की पीपुल्स कॉन्फ्रेंस दो सीट पर जबकि निर्दलीय उम्मीदवार छह सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस 43 सीट पर आगे

रुझानों से पता चलता है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस 43 सीट पर आगे है जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस सात सीट पर आगे है। रुझानों में नेकां के उसके प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने पर पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में जनादेश के साथ कोई ‘‘छेड़छाड़’’ नहीं होनी चाहिए। अब्दुल्ला ने श्रीनगर में पत्रकारों से कहा, ‘‘पारदर्शिता होनी चाहिए। जो भी हो, पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। जनादेश के साथ कोई धोखेबाजी नहीं होनी चाहिए। अगर जनादेश भाजपा के खिलाफ है, तो भाजपा को कोई जुगाड़ या अन्य कोई चाल नहीं चलनी चाहिए।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजभवन और केंद्र को लोगों के फैसले को उसी तरह स्वीकार करना चाहिए जिस तरह हमने संसदीय चुनावों में किया।’’ उमर अब्दुल्ला सात दौर की गणना के बाद बडगाम विधानसभा सीट से 8,500 से अधिक मतों से आगे हैं जबकि गांदरबल में वह छह दौर की गणना के बाद 5,000 से अधिक वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता नजीर अहमद खान ने भाजपा के फकीर मोहम्मद खान को 1132 मतों के अंतर से हराकर लगातार चौथी बार गुरेज विधानसभा सीट से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.