HomeNationalसंसार को रतन टाटा कर गए टाटा

संसार को रतन टाटा कर गए टाटा

ख़बर संसार मुंबई. नश्वर संसार को रतन टाटा कर गए टाटा. जी हा कारोबार के जादूगर, कारोबार की नब्ज पहचान रखने वाले आम आदमी को नैनो कार का तोहफा देने वाले पदम भूषण, पद्म्म विभूषण से नवाजे गए स्टील किंग इस नश्वर संसार को टाटा कर गए.जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के मानद अध्यक्ष (चेयरमैन) रतन टाटा का बुधवार देर शाम अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय टाटा कुछ समय से बीमार थे, उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया था.

नश्वर संसार को रतन टाटा कर गए टाटा.

रतन टाटा को रविवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उनकी एंजियोग्राफी की गई। इसके बाद उनकी हृदय गति बढ़ गई और हालत बिगड़ने लगी। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने रतन टाटा के निधन की पुष्टि की। चंद्रशेखरन ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हम रतन नवल टाटा को गहरे दुख के साथ विदाई दे रहे हैं। वे वास्तव में एक असाधारण व्यक्ति थे दो दशक तक कमान संभाली रतन टाटा ने मार्च 1991 से दिसंबर 2012 तक नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाली कंपनी टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में टाटा समूह का नेतृत्व किया। वह अपने परदादा द्वारा सौ साल से पहले स्थापित इस समूह को 2012 तक चलाते रहे। एक सम्मानित और अग्रणी उद्योगपति टाटा अपने परोपकारी कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं.

पाठकों को बताये चले कि उत्तराखंड से भी रतन टाटा का महत्वपूर्ण रिश्ता रहा है 2008 में जब सिंगूर प्लांट में नैनो का उत्पादन रोका गया तो 2009 में सिडकुल पंतनगर से लखटकिया कार नैनो का उत्पादन स्टार्ट किया गया और 23 मार्च 2009 से कार की बुकिंग आरम्भ की गई जो मात्र 32 दिन में दो लाख पहुंचने के कारण 25 अप्रैल 2009 को बंद करनी पड़ी.रतन टाटा जी कुछ बाते जो वो कहते थे आपको उनसे रूबरू करा रहे. हम लोग इंसान हैं कोई कंप्यूटर नहीं, जीवन का मजा लीजिए इसे हमेशा गंभीर मत बनाइए.जीवन में आगे बढ़ने के लिए उतार-चढ़ाव बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ईसीजी में एक सीधी रेखा का मतलब है कि हम जीवित नहीं हैं.हम सभी के पास समान प्रतिभा नहीं है, लेकिन हम सब के पास समान अवसर हैं अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिए.सत्ता और धन मेरे दो प्रमुख सिद्धांत नहीं हैं.अगर आप तेज चलना चाहते हैं, तो अकेले चलिए, लेकिन अगर आप दूर तक जाना चाहते हैं, तो साथ-साथ चलें.अगर लोग आप पर पत्थर मारते हैं तो उन पत्थर का उपयोग अपना महल बनाने में कर लें.

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.