नई दिल्ली खबर संसार, तो अब पेट्रोल से 20 रूपये सस्ता नया ईधन! जी हा आप भी चौक गए न लेकिन सच है,भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर ई85 फ्यूल को लांच कर दिया है। यह एक उच्च एथनाल मिश्रण है, जिसे फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों के लिए डिजाइन किया गया है। यह सामान् पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये सस्ता मिलेगा।
तो अब पेट्रोल से 20 रूपये सस्ता नया ईधन!
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी स्थित एक इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर इस ईंधन को लांच किया। इसकी शुरुआत देशभर के 48 पंपों से होगी।उन्होंने कहा कि सरकार दिसंबर 2026 तक इसे 500 आउटलेट तक और दिसंबर 2027 तक लगभग 5,000 आउटलेट तक बढ़ाने की योजना बना रही है। ई85 में 80-85 प्रतिशत एथनाल और 14-19 प्रतिशत पेट्रोल होता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ उन फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों में किया जा सकता है जो ई20 से ई100 तक के एथनाल मिश्रण पर चल सकती हैं। उन्होंने कहा कि ई85 इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से 2030-31 तक भारत का कुल एथनाल मिश्रण स्तर लगभग 26 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद मिलेगी।
