HomeUttarakhandमेयर का पहला राउंड पूरा बीजेपी के गजराज बिष्ट आगे, जाने कौन...

मेयर का पहला राउंड पूरा बीजेपी के गजराज बिष्ट आगे, जाने कौन पार्षद जीता

उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को डाले गए वोटों की आज 25 जनवरी को मतगणना हो रही है। नगर निगम हल्द्वानी से मेयर का पहला राउंड पूरा हो चुका है इसमें BJP के गजराज बिष्ट को 13962 वोट मिले कांग्रेस के ललित जोशी को 12795 मिले। BJP के गजराज बिष्ट 1,167 आगे चल रहे है। अभी तक हल्द्वानी के 17 वार्डो का रिजल्ट घोषित हो गया है।

देखें हल्द्वानी में कौन पार्षद जीता

वार्ड 1 से निर्दलीय बबली वर्मा जीती
वार्ड 2 से निर्दलीय निर्मला तिवारी जीती
वार्ड 3 से BJP के धरमवीर उर्फ़ डेविड जीते
वार्ड 4 से निर्दलीय हेमा भट्ट
वार्ड 5 से नेहा अधिकारी बीजेपी जीती
वार्ड 6 पंकज त्रिपाठी निर्दलीय जीते
वार्ड 19 से BJP के राजेंद्र कुमार जीते
वार्ड 20 से निर्दलीय हेमंत शर्मा जीते
वार्ड 21 से निर्दलीय मोहमद गुफरान जीते
वार्ड 22 से आयसा रशीद जीती
वार्ड 23 से शाहजहां बेगम जीती
वार्ड 35 से कांग्रेस की रेनू टम्टा जीती
वार्ड 36 से निर्दलीय तनुजा जोशी जीती
वार्ड 37 से विद्या देवी जीती
वार्ड 47 से BJP के दीपक बिष्ट जीते
वार्ड 48 से निर्दलीय मुकुल बलूटिया जीते
वार्ड 49 से BJP के चन्दन मेहता जीते

यहां देख सकते हैं परिणाम

बताते चलें कि निकाय चुनाव की मतगणना के लिए 6366 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मतगणना की पल-पल की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://secresult.uk।gov.in/ पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस बार राज्य में 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए कुल 1,515 मतदान केंद्र और 3,394 मतदान बूथ बनाए गए थे। देहरादून जिले में 440 मतदान केंद्र और 1,071 मतदान बूथ बनाए गए थे। बताते चलें कि उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी वोट डाले गए थे।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.