हल्द्वानी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) हल्द्वानी द्वारा आज अपने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली मंडल के मुख्य महाप्रबंधक श्री देबाशीष मिश्र द्वारा नैनीताल जिले के बीरभट्टी स्थित “पार्वती प्रेम जगती, सरस्वती विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय” के प्रधानाचार्य डाक्टर सूर्य प्रकाश को एक बस प्रदान की।
इस अवसर पर हल्द्वानी मॉड्यूल के उपमहाप्रबंधक श्री कृष्णा कांत बिश्नोई, नैनीताल के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री संजय कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह बस विद्यालय के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण उपहार साबित होगी, जो अब अपने स्कूल आने-जाने में आसानी से यात्रा कर सकेंगे। विद्यालय के बच्चों की शिक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसबीआई ने यह कदम उठाया है, जिससे उन्हें अपनी यात्रा की चुनौतियों से मुक्ति मिल सकेगी।
एसबीआई हमेशा अपने सीएसआर कार्यक्रमों के तहत समाज की भलाई के लिए प्रतिबद्ध
श्री देबाशीष मिश्र ने इस अवसर पर कहा, “एसबीआई हमेशा अपने सीएसआर कार्यक्रमों के तहत समाज की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। हमें गर्व है कि हम इस पहल के माध्यम से बच्चों की शिक्षा में योगदान दे सकते हैं और उनके भविष्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।”
इस अवसर पर हल्द्वानी मॉड्यूल के उप महाप्रबंधक श्री कृष्ण कांत बिश्नोई ने कहा, “हमारी कोशिश है कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज के प्रत्येक हिस्से तक मदद पहुंचे, और यह बस इसका एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। यह कदम न केवल बच्चों की सुविधा के लिए, बल्कि उनके समग्र विकास के लिए भी है।”
इस अवसर पर नैनीताल के क्षेत्रीय प्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। सभी ने एसबीआई की इस पहल की सराहना की और आशा जताई कि इससे बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। एसबीआई की यह पहल समाज के प्रति बैंक की जिम्मेदारी को दर्शाती है और यह सुनिश्चित करती है कि शिक्षा क्षेत्र में हर एक बच्चे को समान अवसर मिले।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

