HomeUttarakhandगौसदनो में शरणागत गौवंश को मानकों के अनुसार रखें : जिलाधिकारी

गौसदनो में शरणागत गौवंश को मानकों के अनुसार रखें : जिलाधिकारी

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निराश्रित गौवंश एवं स्वान पशु कल्याण कार्यो की समीक्षा बैठक लेते हुए पशु कल्याण बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त गौसदनो में शरणागत गौवंश को मानकों के अनुसार रखने के निर्देश दिये। साथ ही राजकीय भूमि पर प्रस्तावित गौशाला/शरणालयांे की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि सर्वे के अनुसार जनपद में 7400 निराश्रित गौवंश चिन्हित है। जनपद मे पशु कल्याण बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त 5 गौसदन संचालित है, जिसमे श्री राधे कृष्ण गौसदन ट्रस्ट बाजपुर में 1141, श्री गौलोक धाम कनकपुर में 163, श्री कृष्ण प्रणामी महराजा अग्रसेन गौशाला ट्रस्ट सितारगंज में 424, श्री नित्यानंद पाद आश्रम हल्दीघेरा खटीमा अन्तिरिम व्यवस्था में 299, श्री राधे कृष्ण गौसन ट्रस्ट गुलजारपुर बाजपुर में 181 गौवंश शरणागत है।

उन्होने बताया कि 6 गौसदन निकायो के अन्तर्गत शासकीय भूमि पर प्रस्तावित है। जिनमे नगर निगम रूद्रपुर के लम्बाखेड़ा, काशीपुर में कचनाल गुसाई, नगर पंचायत महुआडाबरा में महुआडाबरा, नगर पालिका गदरपुर में बरीराई, जिला पंचायत के गुलजारपुर में, जिला पंचायत की भूमि हल्दीघेरा में प्रस्तावित है। जिनकी डीपीआर शासन को प्रेषित की गयी है।

जिलाधिकारी ने नगर निकायों को गौशालाओं व पशु परिवहन हेतु लिफ्टिंग वाहन का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रख कर पास कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कोई स्वंय सेवी संस्था स्वयं गौशाला संचालित करना चाहती है तो उन्हे पूर्ण सहयोग व सहायता प्रदान की जायेगी।

नियन्त्रित करने हेतु स्वान पशुओ का बधियाकरण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये

उन्होने सभी निकाय अधिकारियों को स्वान पशुओं की संख्या को नियन्त्रित करने हेतु स्वान पशुओ का बधियाकरण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि नगर निगम रूद्रपुर में स्वान पशुओं के बधियाकरण हेतु एबीसी सेंटर संचालित है जिसमे स्वान पशुओं का बधियाकरण किया जा रहा है। वही काशीपुर में एबीसी सेंटर निर्माणाधीन है उसमे भी शीघ्र स्वान पशुओं का बधियाकरण किया जायेगा।

नगर आयुक्त रूद्रपुर ने बताया कि नगर निकाय रूद्रपुर में 7200 स्वान पशु चिन्हित है जिसमे से संचालित एबीसी सेंटर में स्वयं सेवी संस्था द्वारा बधियाकरण का कार्य किया जा रहा है अबतक 300 स्वान पशुओ का बधियाकरण किया जा चुका है। शेष स्वान पशुओं का बधियाकरण किया जा रहा है। जिसपर जिलाधिकारी ने शीघ्रता से स्वान पशुओं के बधियाकरण कार्य करने के निर्देश दिये।

उन्होने कहा कि नगर निगम रूद्रपुर के स्वान पशुओ का शीघ्रता से बधियाकरण कर नगर निगम रूद्रपुर के आस-पास के निकायों से भी अनुबन्ध कराकर स्वान पशुओ का बधियाकरण कराया जाये। उन्होने काशीपुर में शीघ्र एबीसी सेंटर संचालित कराने के निर्देश नगर आयुक्त को दिये। उन्होने कहा कि काई भी स्वान पशु भूखा न रहे इसलिए सभी निकाय स्वान पशुओं के भोजन हेतु ऐसे स्थान चिन्हित करें जहां पर आबादी कम हो व गन्दगी भी न हो।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी सहित नगर आयुक्त, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत नगर, सभी उपजिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.