HomeInternationalDonald Trump का नया फरमान, विदेश में बनी कारों को लेकर किया...

Donald Trump का नया फरमान, विदेश में बनी कारों को लेकर किया फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने फिर से टैरिफ बम को कई देशों पर फेंका है। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में आयात होने वाली कारों पर टैरिफ को 25 फीसदी तक बढ़ा दिया है। डोनाल्ड ट्रंप का ये फैसला वैश्विक स्तर पर काफी असर डाल सकता है। माना जा रहा है कि इससे ग्लोबल ट्रेड वार बढ़ सकता है।

बता दें कि Donald Trump के फैसले के मुताबिक दो अप्रैल से नया टैरिफ लागू होगा। इस टैरिफ को लगाने से अमेरिका को लगभग 100 अरब डॉलर का फायदा हो सकता है। डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग को बढावा मिल सकता है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि दूसरी तरफ ऑटोमोबाइल कंपनियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

ये टैरिफ इम्पोर्टेड कार और ऑटो पार्ट्स पर लगाया जाएगा

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाया गया ये टैरिफ इम्पोर्टेड कार और ऑटो पार्ट्स पर लगाया जाएगा। ट्रंप का मानना है कि इससे अमेरिकी ऑटो कंपनियों का रेवेन्यू बढ़ेगा। हालांकि इससे अधिक महंगाई होने की संभावना भी बनी हुई है क्योंकि अतिरिक्त टैरिफ का बोझ जनता पर डाला जा सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump दो अप्रैल से भारत व कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने जा रहे है, जिसका ऐलान पहले ही हो चुकी है। इस महीने अमेरिका की संसद में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत जैसे कई देश अधिक टैरिफ वसूलते है, अब अमेरिका भी ऐसा करेगा। दो अप्रैल से जब टैरिफ का बोझ बढ़ेगा तो ट्रेड वॉर की शुरुआत हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.