HomeNationalदेशभर में लागू होगी नई Toll Policy, नहीं दिखेगा एक भी टोल...

देशभर में लागू होगी नई Toll Policy, नहीं दिखेगा एक भी टोल प्लाजा

देशभर में लागू होगी नई Toll Policy, नहीं दिखेगा एक भी टोल प्लाजा जी, हां भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक बड़ी बात का खुलासा किया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नितिन गडकरी ने बताया कि पूरे देश में ‘नई टोल पॉलिसी लागू होने वाली है। अगले 10 से 15 दिनों में इसे लागू किया जा सकता है’। केंद्रीय मंत्री ने ये भी बताया कि ‘देशभर से आने वाले समय में सभी टोल प्लाजा को भी हटाया जाएगा’।

भारत सरकार की नई टोल पॉलिसी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार, 14 अप्रैल 2025 को हुए एक इवेंट के दौरान कहा कि ‘देशभर से जल्द ही फिजिकल टोल बूथ हटा दिए जाएंगे’। इसके साथ ही नई Toll policy के बारे में भी जानकारी दी। नितिन गडकरी ने आगे कहा कि ‘अभी मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन ये कह सकता हूं कि अगले 15 दिनों में भारत सरकार नई टोल पॉलिसी लागू करने जा रही है’।

बिना टोल बूथ के कैसे कटेगा Toll?

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नितिन गडकरी ने कहा कि ‘नए सिस्टम के लागू होने से सैटेलाइट ट्रैकिंग के जरिए टोल अपने आप ही कट हो जाएगा’। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ‘सैटेलाइट के जरिए व्हीकल नंबर प्लेट को पहचाना जाएगा, जिससे ऑटोमेटिक ही टोल कट हो जाएगा। इस नए सिस्टम से मैनुअल टोल कलेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी’।

बेहतर होगा रोड इंफ्रास्ट्रक्चर

सड़क परिवहन मंत्री ने देश के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी बड़ी बात कही। नितिन गडकरी ने कहा कि ‘अगले दो सालों में भारत का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर यूनाइटेड स्टेट्स से भी बेहतर होगा’। केंद्रीय मंत्री ने मुंबई-गोवा हाईवे को लेकर भी बताया कि ‘इस साल जून महीने तक ये हाईवे पूरी तरह से बनकर तैयार हो सकता है’। मुंबई-गोवा हाईवे के बनने से इन दोनों जगहों के बीच का ट्रेवल टाइम काफी कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.