HomeNationalअलीपुरद्वार में बोले PM Modi कहा- बंगाल का विकास भारत के भविष्य...

अलीपुरद्वार में बोले PM Modi कहा- बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव

अलीपुरद्वार में बोले PM Modi कहा- बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव जी, हां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखी। 1010 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम कार्य कार्यक्रम (एमडब्ल्यूपी) लक्ष्यों के अनुरूप लगभग 19 सीएनजी स्टेशन स्थापित करके 2.5 लाख से अधिक घरों, 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और वाहनों को संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) उपलब्ध कराना है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि अलीपुरद्वार की ये भूमि सिर्फ सीमाओं से नहीं संस्कृतियों से जुड़ी है। एक ओर भूटान की सीमा है, दूसरी ओर आसाम का अभिनंदन है। एक ओर जलपाईगुड़ी का सौंदर्य है, दूसरी ओर कूचबिहार का गौरव है। आज इसी समृद्ध भू-भाग पर मुझे आप सबके दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि आज जब भारत ‘विकसित राष्ट्र’ की ओर बढ़ रहा है, तो बंगाल की भागीदारी अपेक्षित भी है और अनिवार्य भी है। इसी इरादे के साथ केंद्र सरकार यहां लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट को नई गति दे रही है।

पीएम ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना की आधारशिला रखी

मोदी ने कहा क आज हमने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना की आधारशिला रखी है। इस पहल के माध्यम से हम गैस पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक स्वच्छ और अधिक किफायती ऊर्जा की आपूर्ति करेंगे। इससे न केवल गैस सिलेंडर खरीदने की परेशानी कम होगी बल्कि सुरक्षित गैस कनेक्शन भी मिलेंगे। यह केवल एक पाइपलाइन परियोजना नहीं है; यह सरकार की योजनाओं की डोरस्टेप डिलीवरी का भी एक उदाहरण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव है। आज का दिन उसी नींव में एक और मजबूत ईंट जोड़ने का दिन है। कुछ देर पहले हमने इस मंच से अलीपुरद्वार और कूचबिहार में City Gas Distribution Project का शुभारंभ किया है। इस प्रोजेक्ट से 2.5 लाख से अधिक घरों तक साफ, सुरक्षित और सस्ती गैस पाइपलाइन से पहुंचायी जाएगी। इससे न सिर्फ रसोई के लिए न सिर्फ सिलेंडर खरीदने की चिंता खत्म होगी, बल्कि परिवारों को सुरक्षित गैस सप्लाई भी मिल पाएगी।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.