HomeCrimeराजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़: पत्नी सोनम ने कबूला गुनाह

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़: पत्नी सोनम ने कबूला गुनाह

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार राजा की पत्नी सोनम ने हत्या की साजिश रचने और उसमें शामिल होने की बात कबूल कर ली है। इसके साथ ही राज कुशवाहा को भी इस केस में मुख्य आरोपी बनाया गया है। कुल पांच आरोपियों को बुधवार को शिलॉन्ग की अदालत में पेश किया जाएगा।


एसआईटी जांच में खुली पूरी सच्चाई

शिलॉन्ग के एसपी विवेक स्येम ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। जांच में तमाम डिजिटल और फिजिकल सबूतों को खंगाला गया। एसपी ने कहा, “शुरुआती जांच में अलग-अलग थ्योरी सामने आ रही थीं — जैसे अपहरण या लूटपाट। लेकिन हमारे पास कुछ अहम सबूत थे जो वारदात की दिशा में इशारा कर रहे थे।”


पुलिस मांगेगी 10 दिन की रिमांड

बुधवार को सभी पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस अदालत से 10 दिन की रिमांड की मांग करेगी। पुलिस की योजना है कि रिमांड मिलने के बाद सभी आरोपियों को वारदात की जगह ले जाकर क्राइम सीन को रीकंस्ट्रक्ट किया जाए।


हत्या के लिए चुना गया मुश्किल रास्ता

जांच में यह बात सामने आई है कि सोनम ने राजा रघुवंशी को ‘डबल डेकर ब्रिज’ घुमाने का प्रस्ताव दिया था। इस ब्रिज तक पहुंचने के दो रास्ते हैं — एक आसान और एक कठिन। पुलिस के अनुसार सोनम ने जानबूझकर कठिन रास्ते को चुना, जिससे उनकी साजिश को अंजाम देना संभव हो सके। सोनम ने खुद कबूला है कि वह इस हत्या में पूरी तरह शामिल थी।


लव एंगल पर फोकस कर रही पुलिस

फिलहाल पुलिस इसे लव एंगल से जोड़कर देख रही है। राज कुशवाहा और सोनम के बीच रिश्ते की भी जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या की जड़ें इसी प्रेम संबंध में छुपी हो सकती हैं। अब देखना यह होगा कि अदालत में क्या रुख सामने आता है और जांच किस दिशा में जाती है।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.