HomeNationalगुजरात में बड़ा विमान हादसा: एयर इंडिया AI-171 क्रैश, 242 यात्रियों की...

गुजरात में बड़ा विमान हादसा: एयर इंडिया AI-171 क्रैश, 242 यात्रियों की मौत!

गुजरात के अहमदाबाद शहर में गुरुवार, 12 जून को दोपहर के समय एक बड़ा विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो लंदन के लिए रवाना हो रही थी, टेकऑफ के कुछ ही पलों बाद क्रैश हो गई। हादसा शहर के मेघानीनगर इलाके के पास हुआ, जहां लोगों ने जोरदार धमाके के बाद आग की तेज लपटें और घना काला धुआं उठता देखा।


👥 विमान में सवार थे 242 यात्री

बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में कुल 242 यात्री सवार थे। इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे, जो अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। हादसे के बाद सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अधिकारियों द्वारा आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।


🧱 एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकराया विमान

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया का यह बोइंग 737 विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय रनवे के पास मौजूद एक इमारत या दीवार से टकरा गया। इस टक्कर के बाद विमान पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। घटनास्थल की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान के टुकड़े चारों ओर बिखरे हुए हैं।


🚒 राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों और एनडीआरएफ की टीम राहत कार्यों में जुटी हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है और जल्द ही आधिकारिक बयान जारी होने की संभावना है।

सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, अस्पताल अलर्ट पर

एयरपोर्ट के पास स्थित सिविल अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है। सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और इमरजेंसी सेवाएं सक्रिय कर दी गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। हालांकि, एयर इंडिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। राहत और बचाव कार्य जारी है, और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.