HomeLocalसेमवाल ने की खुटानी नाले की मरम्मत व सफाई की मांग

सेमवाल ने की खुटानी नाले की मरम्मत व सफाई की मांग

खबर संसार भीमताल.सेमवाल ने की खुटानी नाले की मरम्मत व सफाई की मांग. जी हा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व समाजसेवी अखिलेश सेमवाल ने प्रशासन से नगर का अति संवेदनशील खुटानी नाले की मरम्मत की मांग की है। उन्होंने कहा खुटानी नाले को मरम्मत की जरूरत है।

सेमवाल ने की खुटानी नाले की मरम्मत व सफाई की मांग

नगर के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए नाले की समय रहते मरम्मत जरूरी है। बताया खुटानी नाले बरसात में हर साल अपना रौद्र रूप धारण करता है और मल्लीताल क्षेत्र में खूब तबाही भी मचाता है। पानी की निकासी सही ढंग से नहीं होने से लोगों के घरों तक पानी घुसता है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र के नालों की भी सही ढंग से सफाई की जाये। कहा कि बरसात शुरू हो गयी है, इसलिए सिंचाई विभाग को भीमताल क्षेत्र के बाईपास व बाजार क्षेत्र से गुजरने वाले नालों की सफाई कर उन्हें दुरस्त किया जाए। इसके अलावा पालिका प्रशासन को नगर में डेंगू की रोकथाम के लिए समय-समय पर जल भराव वाले स्थानों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाना चाहिए। बताया इस संबंध में वह जल्द जिलाधिकारी से मिलेंगे और नाले की मरम्मत व सफाई की मांग करेंगे। साथ ही नगर की अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग करेंगे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.