HomeNationalलंदन में भारत के भगोड़े माल्या व ललित मोदी पार्टी कर रहे...

लंदन में भारत के भगोड़े माल्या व ललित मोदी पार्टी कर रहे थे, वीडियों वायरल

लंदन में भारत के दो भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और ललित मोदी एक साथ पार्टी करते नजर आए। इस शानदार पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस वीडियो को खुद ललित मोदी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया। बताया जा रहा है कि यह पार्टी लंदन स्थित मोदी के आवास पर आयोजित की गई थी।


300 से ज्यादा मेहमानों ने की शिरकत

ललित मोदी के मुताबिक, इस लग्जरी पार्टी में करीब 310 मेहमान शामिल हुए। मेहमानों में उनके दोस्त, परिवार के लोग और कई देशों से आए खास लोग मौजूद थे। इस पार्टी में क्रिकेटर क्रिस गेल भी नजर आए। उन्होंने माल्या और मोदी के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा- “हम इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। शानदार शाम के लिए धन्यवाद।”


कराओके सेशन में गाते और हंसते दिखे दोनों

वायरल वीडियो में ललित मोदी और विजय माल्या कराओके सेशन का आनंद लेते, गाते और हंसी-मजाक करते दिख रहे हैं। यह पार्टी ब्रिटिश राजधानी में मोदी के आलीशान घर पर हुई थी। वीडियो में माहौल पूरी तरह से मस्तीभरा और लग्जरी नजर आ रहा है।


ललित मोदी बोले- यह मेरी सबसे खास रातों में से एक

वीडियो शेयर करते हुए ललित मोदी ने लिखा, “310 दोस्तों और परिवार के साथ शानदार रात बिताई। कई लोग खासतौर पर इस शाम के लिए यात्रा करके आए। उम्मीद है यह वीडियो इंटरनेट पर नहीं आएगा, क्योंकि यह विवादास्पद हो सकता है। लेकिन यही काम मैं सबसे अच्छा करता हूं।” उन्होंने कराओके सेटअप के लिए संगीतकार कार्लटन ब्रैगनजा का और क्रिस गेल को उनके उपनाम ‘यूनिवर्स बॉस’ से संबोधित करते हुए शुक्रिया अदा किया।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.