HomeNationalUP का लड़का बना Apple का CEO, तो भारत में क्यों हुई...

UP का लड़का बना Apple का CEO, तो भारत में क्यों हुई अब्दुल की चर्चा?

दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने भारतीय मूल के सबीह खान को अपना नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है। खान इस महीने के अंत में मौजूदा COO जेफ विलियम्स की जगह संभालेंगे। यूपी के मुरादाबाद में जन्मे सबीह का यह सफर बेहद प्रेरणादायक है।

सबीह खान ने सिंगापुर और अमेरिका में पढ़ाई पूरी की। उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से इकॉनमिक्स और मैकेनिकल में डिग्री ली और मास्टर्स आरपीआई से किया। 1995 में एप्पल से जुड़ने के बाद 2019 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने। कंपनी में रहते हुए उन्होंने सप्लाई चेन, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के अहम क्षेत्रों में नेतृत्व किया।

दबाव में भी संभाली कमान

कोविड-19 महामारी के दौरान जब वैश्विक सप्लाई चेन चरमरा गई थी, तब सबीह खान ने त्वरित फैसले लेकर एप्पल की डिलीवरी को सुनिश्चित किया। उन्होंने वैकल्पिक सप्लायर तैयार किए, उत्पादन को अलग-अलग क्षेत्रों में बांटा और संकट में भी कंपनी को आगे बनाए रखा। एप्पल के CEO टिम कुक ने उन्हें “महान रणनीतिकार” बताते हुए कहा कि उन्होंने कंपनी का कार्बन फुटप्रिंट 60% तक घटाने में अहम योगदान दिया।

काम के प्रति जुनून

2008 में एक मीटिंग के दौरान जब एशिया में सप्लाई चेन का मसला उठा, तो टिम कुक के कहने पर सबीह खान बिना तैयारी सीधे एयरपोर्ट पहुंच गए और चीन के लिए उड़ान भर ली। उनकी यही समर्पित सोच उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़

सोशल मीडिया पर सबीह खान की नियुक्ति पर भारतीय यूजर्स गर्व जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा— “मुरादाबाद से एप्पल तक का सफर हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।” वहीं एक अन्य ने तंज के अंदाज में कहा— “अब्दुल सिर्फ पंचर नहीं बनाता, एप्पल का COO भी बनता है।”

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.