टेक दिग्गज गूगल ने भारतीय कॉलेज छात्रों को डिजिटल युग में आगे बढ़ने के लिए खास तोहफा दिया है। गूगल ने अपने प्रीमियम Gemini AI Pro प्लान को भारतीय छात्रों के लिए 12 महीनों तक मुफ्त कर दिया है। इस टूल की सालाना कीमत करीब ₹19,500 है। यह एआई टूल पढ़ाई, रिसर्च और डिजिटल कामों में छात्रों की बड़ी मदद करता है।
Gemini AI Pro: स्मार्ट स्टडी साथी
गूगल का Gemini AI Pro एक प्रीमियम टूल है, जो छात्रों को Gmail, Docs, Sheets, Slides और Google Meet में AI की पावर देता है। साथ ही यह NotebookLM जैसे रिसर्च असिस्टेंट फीचर से लैस है। इसके अलावा इसमें 2 TB का क्लाउड स्टोरेज मिलता है, जिसमें फोटोज़, डॉक्यूमेंट्स और ईमेल सुरक्षित रखे जा सकते हैं।
पढ़ाई से लेकर प्रोफेशनल तक हर काम में मददगार
यह टूल असाइनमेंट्स, क्लास नोट्स का सारांश, ईमेल्स को प्रोफेशनल टोन में लिखने और CV को सुधारने में भी मदद करता है। आर्टिकल्स की भाषा सुधारने और राइटिंग स्किल्स निखारने में भी यह कारगर है। यानी यह एक स्मार्ट स्टडी साथी, राइटिंग गाइड और डिजिटल पर्सनल असिस्टेंट बनकर छात्रों के हर कदम पर साथ देता है।
कैसे पाएं मुफ्त एक्सेस?
भारतीय कॉलेज छात्र इस ऑफर का लाभ लेने के लिए इन शर्तों को पूरा करें:
- उम्र कम से कम 18 साल हो।
- किसी मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान में पढ़ाई कर रहे हों।
- Google One पर SheerID के जरिए छात्र वेरिफिकेशन कराना होगा।
- 15 सितंबर, 2025 से पहले साइन अप करना होगा।
वेरिफिकेशन के बाद छात्र Gemini AI Pro का मुफ्त एक्सेस पा सकते हैं।
डिजिटल युग में छात्रों के लिए जरूरी टूल
Gemini AI Pro छात्रों को बिना कोई खर्च किए जिम्मेदार और रचनात्मक एआई का अनुभव करने का मौका देता है। यह डिजिटल लर्निंग में उनकी रफ्तार बढ़ाने का शानदार तरीका है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
